आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को तीसरी बार मुख्‍यमंत्री पद की शपथ ली

नई दिल्‍ली:- आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को तीसरी बार मुख्‍यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ सात अन्‍य मंत्रियों ने भी शपथ ली। ये मंत्री पिछली बार भी केजरीवाल की केबिनेट का हिस्‍सा थे। शपथ के बाद उन्‍होंने दिल्‍लीवासियों को संबोधित भी किया। इस भाषण के अंत में उन्‍होंने पिछली बार की तरह एक गीत भी सुनाया। ये गीत था हम होंगे कामयाब एक दिन। पिछली बार उन्‍होंने मंच से इंसान का इंसान से हो भाईचारा सुनाया था।