यहां आज भी चलता है कंस का राज, अधिकारियों और मंत्रियों की भी होती है पेशी

भगवान श्रीकृष्ण ने अपने मामा कंस के अत्याचारों से परेशान होकर उनका अंत कर दिया था। इसी के साथ कंस की हुकूमत का भी अंत हो गया था, लेकिन आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आज भी कंस की हुकूमत चलती है। मथुरा से करीब 1200 सौ किलोमीटर दूर यह जगह है ओडिशा का बरगढ़ जिला। बता दें कि हर साल 11 दिन तक यहां कंस की हुकूमत चलती है।


यह हुकूमत 31 दिसंबर से शुरू हो जाएगी। जिला प्रतीकात्मक रूप से मथुरा में परिवर्तित हो जाता है। इसे धनुयात्रा कहते हैं। यहां के महाराजा कंस रोज नगर भ्रमण को हाथी की सवारी से निकलते हैं और जन कल्याण के कार्यों के लिए आदेश करते हैं। 


परंपरा है कि उनके आदेश राज्य की सरकार क्रियान्वित करती है। कंस के दरबार में मंत्री हाजिरी लगाने आते हैं। राज्यसभा में बीजेडी सदस्य प्रसन्न आचार्य ने धनुयात्रा की लोकप्रियता के कारण इस त्योहार को राष्ट्रीय दर्जा देने की मांग की है।